लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 296 अंक मजबूत, निफ्टी 17,050 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:21 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 296 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान दिन के न्यूनतम स्तर से 960 अंक सुधरा और अंत में 295.93 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,420.24 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.49 प्रतिशत मजबूत होकर 17,086.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टेक महिंद्रा रही। इसके अलावा डा. रेड्डीज, पावरग्रिड, कोटक बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी लाभ रहा।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति और भारती एयरटेल शामिल हैं।

आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच भारतीय बाजार नुकसान में खुला। इसका कारण अवकाश की वजह से कम कारोबार के बीच ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंता है।’’

दोपहर के कारोबार में स्वास्थ्य, औद्योगिक और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में बढ़त के साथ बाजार में तेजी लौटी।

सोलंकी ने कहा, ‘‘मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के एक सदस्य की बात से कारोबारी उत्साहित हुए। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि अगली कुछ तिमाहियों तक पूंजी निवेश बढ़ेगा और अगले वित्त वर्ष में भी आर्थिक वृद्धि दर बेहतर रहेगी।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया में कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत बढ़कर 75.78 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?