लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 58000 के पार तो निफ्टी 17550 के आसपास

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2022 13:21 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज अपना चौथा बजट पेश किया। इस दौरान शेयर बाजार में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखे गए।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज अपना चौथा बजट पेश किया। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी

मुंबई: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में अपना चौथा बजट पेश किया। वहीं, बजट को लेकर शेयर बाजार के मिजाज बार-बाज बदलते हुए नजर आ रहे हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। फिलहाल, अभी सेंसेक्स 879.62 अंक की बढ़त के साथ 58,893.79 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो वो 234.70 अंक की बढ़त के साथ 17,574.55 पर कारोबार कर रहा है।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश करने से पहले शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला था। ऐसे में जहां सेंसेक्स ने 550 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई थी तो वहीं निफ्टी में भी तेजी दर्ज की गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मंगलवार सुबह सेंसेक्स 582.85 अंक ऊपर 58,597.02 पर था। वहीं, निफ्टी की बात करें तो ये 156.20 अंक ऊपर 17,496.05 पर कारोबार कर रहा था।

मालूम हो, मंगलवार सुबह आईसीआईसीआई बैंक निफ्टी में शीर्ष पर था। इसका स्टॉक 2.64 प्रतिशत बढ़कर 809.60 पहुंच गया था। इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और ब्रिटानिया के शेयर भी लाभ में दिख रहे थे। वहीं, BPCL, टाटा मोटर्स, आईओसी और ओएनजीसी सहित डॉ रेड्डीज लाल निशान में नजर आ रहे थे। दूसरी ओर 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी, इंफोसिस और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई थी। इससे पहले सोमवार को भी आर्थिक समीक्षा के पेश होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई थी।

टॅग्स :बजट 2022शेयर बाजारनिफ्टीBSEसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?