लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के दूसरे राहत पैकेज की तैयारी की खबर के बीच सेंसेक्‍स में 2046 अंकों का उछाल, निफ्टी 8667 के पार

By अनुराग आनंद | Updated: April 7, 2020 14:39 IST

निफ्टी की बात करें तो  तेजी के साथ 8,667.15 पर पहुंच गया है। निफ्टी के 50 शेयरों में से ज्यादातर कंपनी खबर लिखने के लिए समय हरे निशान में कारोबार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्‍स 2046.58 अंकों की वद्धि के साथ 29,637.53 पर कारोबार कर रहा है।आज सुबह (मंगलवार) को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,300 अंक से अधिक की तेजी देखने को मिली थी।

मुंबई: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि व लॉकडाउन के बावजूद आज सेंसक्स में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार दोहपर सवा दो बजे तक भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्‍स 2046.58 अंकों की वद्धि के साथ 29,637.53 पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी की बात करें तो  तेजी के साथ 8,667.15 पर पहुंच गया है। निफ्टी के 50 शेयरों में से ज्यादातर कंपनी खबर लिखने के लिए समय हरे निशान में कारोबार कर रही है। 

जानकारी के लिए बता दें कि वैश्विक शेयर बाजारो में सुधार के बीच बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक में आज सुबह (मंगलवार) को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,300 अंक से अधिक की तेजी देखने को मिली थी। 

बैंक, आईटी और ऑटो शेयरों ने इस तेजी की अगुवाई की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़त दर्शाता हुआ 28,963.25 के स्तर पर जा पहुंचा, जिसके बाद उसमें थोड़ी गिरावट आई और खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 1,127.57 अंक या 4.09 प्रतिशत बढ़कर 28,718.52 पर कारोबार कर रहा था। 

इसी तरह एनएसई निफ्टी 347.95 अंक या 4.30 प्रतिशत चढ़कर 8,431.75 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक सबसे अधिक 15 फीसदी ऊपर था, जिसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और इंफोसिस थे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस में गिरावट देखने को मिली। 

पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 674.36 अंक या 2.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,590.95 पर और एनएसई निफ्टी 170 अंक या 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88383.80 पर बंद हुआ था।

इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे और शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर 1,960.97 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों को बेचा। महावीर जयंती के कारण सोमवार को बाजार बंद था। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक रुख के कारण घरेलू इक्विटी बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?