लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट न्यूज: शुरुआती कारोबार में 250 अंक लुढ़का सेंसेक्स

By भाषा | Updated: August 16, 2019 10:23 IST

विशेषज्ञों के अनुसार, आर्थिक नरमी की बढ़ती आशंकाओं, कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम तथा वैश्विक उथल-पुथल का निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 353.37 अंक की तेजी में बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे।

धातु, वाहन समेत कुछ अन्य समूहों में गिरावट के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 250 अंक गिर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 248.25 अंक यानी 0.67 प्रतिशत गिरकर 37,063.28 अंक पर चल रहा था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 67.45 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरकर 10,961.95 अंक पर चल रहा था।

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 353.37 अंक की तेजी में बंद हुआ था। निफ्टी भी 103.55 अंक उछलकर 11 हजार अंक के स्तर के पार जाकर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में वेदांता, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और इंफोसिस में 2.63 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

हालांकि येस बैंक, ओएनजीसी, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर्स के शेयर 1.37 प्रतिशत तक की तेजी में रहे।

विशेषज्ञों के अनुसार, आर्थिक नरमी की बढ़ती आशंकाओं, कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम तथा वैश्विक उथल-पुथल का निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,614.63 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। इसी तरह घरेलू संस्थागत निवेशक भी 1,619.82 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे। एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला।

टॅग्स :शेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत