लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 81 अंक फिसला, निफ्टी में भी मामूली नुकसान

By भाषा | Updated: January 7, 2021 16:23 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक और उपभोग क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 81 अंक फिसल गया। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बावजूद यहां धारणा कमजोर रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 80.74 अंक या 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 48,093.32 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक का निफ्टी 8.90 अंक या 0.06 प्रतिशत टूटकर 14,137.35 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत टूट गया। नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, आईटीसी और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही।

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एलएंडटी के शेयरों में लाभ रहा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘डेमोक्रेट द्वारा जॉर्जिया सीनेट में जीत के बाद सुबह के कारोबार में वैश्विक रुख सकारात्मक हो गया। हालांकि, दोपहर के कारोबार में एफएमसीजी के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ दर्ज हुआ। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.02 प्रतिशत के नुकसान से 54.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें