लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,650 के पार

By भाषा | Updated: September 23, 2021 10:15 IST

Open in App

मुंबई, 23 सितंबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 450 अंक से अधिक चढ़ गया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि वह इस साल के अंत तक अर्थव्यवस्था के लिए अपने असाधारण समर्थन उपायों में ढील देने की शुरुआत कर सकता है। इसके बाद दुनिया भर के बाजारों में तेजी देखी गई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 487.42 अंक या 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 59,414.75 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 142.50 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17,689.15 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टाइटन और टेक महिंद्रा में गिरावट देखी गई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 77.94 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 58,927.33 पर और निफ्टी 15.35 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 17,546.65 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 1,943.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 76.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें