लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 10:21 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 305.15 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 57,235.71 पर था। इसी तरह निफ्टी 88.25 अंक या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 17,043.70 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, पॉवरग्रिड, एम ऐंड एम, एनटीपीसी और आईटीसी भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर भारतीय एयरटेल और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 611.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,930.56 पर और एनएसई निफ्टी 184.60 अंक यानी 1.10 प्रतिशत उछलकर 16,955.45 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 827.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत बढ़कर 75.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब