लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसलों से पहले सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 10:22 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों की घोषणा के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.71 अंक यानी 0.45 प्रतिशत मजबूत होकर 44,835.36 अंक पर रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 66.10 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,200 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट को सबसे ज्यादा करीब चार फीसदी का फायदा हुआ। इसके बाद एलएंडटी, एमएंडएम, मारुति, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और आईटीसी का स्थान रहा।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर गिरावट में रहे।

इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 14.61 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 44,632.65 अंक पर और निफ्टी 20.15 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 13,133.90 अंक के उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 3,637.42 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की कारोबार के दौरान गिरावट में चल रहा था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में रहा।

इस बीच कच्चे तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49.59 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?