लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 14,900 के पार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 10:09 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल सकारात्मक वैश्विक संकेतों और एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी आई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 343.32 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 50,005.08 पर कारोबार कर रहा था, और जबकि एनएसई निफ्टी 102.90 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 14,921.95 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एचडीएफसी में रही, जबकि बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और इंफोसिस भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर बजाज ऑटो, ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया, डॉ. रेड्डीज और कोटक बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 460.37 अंक या 0.94 प्रतिशत उछलकर 49,661.76 पर और निफ्टी 135.55 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 14,819.05 अंक पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब