लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर

By भाषा | Updated: February 15, 2021 10:40 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी वैश्विक बाजारों की तेजी के बीच बैंकिंग व वित्तीय शेयरों में मजबूती आने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गये।

बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 515.40 अंक यानी एक प्रतिशत की तेजी रही और यह 52,059.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 135.90 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,299.20 अंक पर चल रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक में सर्वाधिक करीब दो प्रतिशत की तेजी रही। इसके बाद एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी तेजी में चल रहे थे।

इनके विपरीत ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, सन फार्मा और टीसीएस के शेयर गिरावट में चल रहे थे।

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 12.78 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,544.30 अंक पर और निफ्टी 10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसलकर 15,163.30 अंक पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को एफपीआई ने 37.33 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

एशियाई बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त में चल रहे थे।

इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम