लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 432 अंक उछला, वित्तीय कंपनियों के शेयरों में चमक

By भाषा | Updated: November 26, 2020 16:56 IST

Open in App

मुंबई,26 नवंबर स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी लौट आयी और बैं​क तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों को लिवाली के अच्छे समर्थन से बीएसई सेंसेक्स 432 अंक उछल गया। नवंबर के डेरिवेटिव सौदों के निपटान की तिथि आने और विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच स्थानीय बाजार में मजबूती की धारणा थी।

बंबई शेयर बाजार का 30 प्रमुख शेयरों वाला सेंसेक्स 431.64 अंक यानी 0.98 प्रतिशत मजबूत होकर 44,259.74 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 128.60 अंक यानी 1 प्रतिशत उछल कर 12,987 पर बंद हुआ।

बुधवार को मुनाफावसूली से बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गयी थी।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील करीब पांच प्रतशित की तेजी के साथ सबसे अधिक लाभ में रहा। बजाज फाइनेंस, बजाज आटो,एचडीएफसी ,एचसीएल टेक और टाइटन भी अच्छे लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, मारुति, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा में गिरावट रही।

​ रिलायंस सिक्योरिटीज के बाजार रणनीति प्रभाग के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा ​कि बैंकिंग, फाइनेंसियल सेवाओं और बीमा कंपनियों के शेयरों (बीएफएसआई शेयर) का आकार्षण था। उन्होंने कहा कि बीएफएसआई क्षेत्र की कंपनियों के लाभ और वसूली में सुधार तथा कर्ज की लागत का परिदृश्य बेहतर दिखने से निवेशक इन शेयरों की ओर आकर्षित हुए हैं।

नवंबर के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान का दिन होने से भी शेयरों की मांग बढ़ी हुई थी।

शंघाई, टोक्यो, हांगकांग और सोल बाजारों में अच्छी खासी तेजी के समाचार से स्थानीय बाजार में मजबूती की धारणा को बल ​मिला।

इसके विपरीत यूरोपीय बाजार शुरू में मंद ​दिख रहे थे।

कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेट क्रूड का वायदा भाव 1.32 प्रतिशत चढ़ कर 47.89 डालर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई