लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,650 के पार

By भाषा | Updated: June 3, 2021 10:10 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से अधिक की तेजी आई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 361.24 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 52,210.72 पर कारोबार कर रहा था, और व्यापक एनएसई निफ्टी 100.25 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़कर 15,676.45 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी टाइटन में रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एचडीएफसी, ओएनजीसी और इंफोसिस में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।

दूसरी ओर एनटीपीसी, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, डॉ रेड्डीज, एसबीआई और सन फार्मा लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 85.40 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,849.48 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 1.35 अंक या 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,576.20 पर बंद हुआ।

इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 फीसदी बढ़कर 71.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें