लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 18 हजार के पार

By भाषा | Updated: November 2, 2021 10:15 IST

Open in App

मुंबई दो नवंबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच टीसीएस, मारुति और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 228.13 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 60,366.59 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 73.50 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 18,003.15 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त एनटीपीसी में हुई। इसके अलावा मारुति, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचयूएल और टाइटन भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और कोटक बैंक में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 831.53 अंक या 1.40 प्रतिशत बढ़कर 60,138.46 पर और निफ्टी 258 अंक या 1.46 प्रतिशत बढ़कर 17,929.65 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सोमवार को सकल आधार पर 202.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 84.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें