लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 10:04 IST

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 228 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 52,600.69 पर कारोबार था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 69.50 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,762.10 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी एनटीपीसी में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, पावरग्रिड, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़त हासिल करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एचयूएल में लाल निशान में कारोबार हो रहा था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 13.50 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,372.69 पर, और निफ्टी 2.80 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 15,692.60 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 745.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत बढ़कर 75.33 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें