लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स ने लगाया 1,170 अंक का गोता, रिलायंस का शेयर चार प्रतिशत टूटा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 16:09 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक के शेयरों में हुए नुकसान से सोमवार को सेंसेक्स में 1,170 अंक की भारी गिरावट आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,170.12 अंक यानी 1.96 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,465.89 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 348.25 अंक यानी 1.96 प्रतिशत टूटकर 17,416.55 अंक पर बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर में अपने तेल रिफाइनरी और पेट्रोरसायन कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रस्तावित सौदा रोक दिया है। इन खबरों के बाद रिलायंस के शेयरों में चार प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज हुई।

बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एसबीआई तथा टाइटन के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘बीते सप्ताहांत कई घटनाक्रमों के बाद आज अंतत: बाजार में मंदड़िया रुख कायम हो गया। धातु को छोड़कर अन्य सभी खंडों के सूचकांक नीचे आए।’’

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर प्रभावित हुए।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग में नुकसान रहा। जापान के निक्की, चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें