लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स एक बार फिर 50 हजार के पार, निफ्टी 15 हजार से आगे निकला

By भाषा | Updated: May 18, 2021 16:33 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और घरेलू बाजार में बड़े शेयरों में लिवाली के चलते मंगलवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक 613 अंक उछलकर 50 हजार से ऊपर निकल गया। बीएसई सेंसेक्स में बड़ा स्थान रखने वाले शेयरों एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस में लिवाली निकलने से बाजार में तेजी रही।

कारोबार की समाप्ति पर बीएसई का 30-शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 612.60 अंक यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 50,193.33 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 184.95 अंक यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 15,000 अंक के स्तर को पार करता हुआ 15,108.10 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा में सबसे ज्यदा,करीब छह प्रतिशत की बढ़त रही। बजाज आटो, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड भी लाभ में रहे।

भारती एयरटेल, आईटीसी, डा रेड्डीज लैब और स्टेट बैंक जैसे कई प्रमुख शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्युरिटीज के बाजार रणनीति प्रभाग के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 के नये मामलों में गिरावट के शुरुआती संकेत मिलने और अर्थव्यवस्था में सुधार की गति तेज होने की उम्मीद से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा।’’

एशियाई बाजारों से मजबूती के संकेतों से भी बाजारों में तेजी को समर्थन मिला। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल में सकारात्मक रुख रहा वहीं यूरोपीय बाजारों में दोपहर तक के कारोबार में लाभ की स्थिति रही।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.82 प्रतिशत बढ़कर 70.03 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?