लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड पर, निफ्टी में भी सीमित लाभ

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:24 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बावजूद भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया तथा टीसीएस के शेयरों में लाभ से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सीमित दायरे में कारोबार के बीच 54.81 अंक यानी 0.09 प्रतिशत के लाभ से 58,305.07 अंक पर बंद हुआ। यह इसका कारोबार की समाप्ति पर नया रिकॉर्ड है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.75 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,369.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत चढ़ गया। नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक तथा आईटीसी के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट आई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन से वैश्विक बाजार जोखिम नहीं उठा रहे हैं। इससे भारतीय बाजारों की भी धारणा प्रभावित हुई।’’

कई विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी कंपनियों यानी लार्ज कैप शेयरों में कुछ ‘करेक्शन’ आ सकता है। इन शेयरों ने इस साल बाजार की तेजी में मुख्य योगदान दिया है।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट में लाभ रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें