लाइव न्यूज़ :

वैश्विक तेजी के बीच रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 17:14 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी अमेरिका में नयी सरकार से नये राहत उपायों की उम्मीद में वैश्विक बाजारों में तेजी रही। इसके बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), ऊर्जा और वाहन कंपनियों के शेयरों में मजबूती आने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 393.83 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,792.12 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 123.55 अंक यानी 0.85 प्रतिशत उछलकर 14,644.70 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

अमेरिका की नामित वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिये भारी प्रोत्साहन का आह्वान किया। इसके बाद बुधवार को दुनिया के शेयरों में तेजी आयी। निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को पद की शपथ लेंगे। उन्होंने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये 1.9 हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का प्रस्ताव रखा है।

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा 2.75 प्रतिशत की तेजी में रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (2.67 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.98 प्रतिशत) और एशियन पेंट्स (1.98 प्रतिशत) का स्थान रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी तेजी रही। इससे बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ।

इनके विपरीत पावरग्रिड कॉरपोरेशन में 1.75 फीसदी और एनटीपीसी में 1.35 फीसदी की गिरावट रही।

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के शपथ लेने से पहले अधिकांश एशियाई शेयर बाजारों में तेजी रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.6 प्रतिशत, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.7 प्रतिशत की बढ़त में रहा। हालांकि जापान का निक्की 0.4 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब