लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की वापसी से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: May 27, 2019 18:14 IST

इंडसइंड बैंक, आरआईएल, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, मारुति, बजाज आटो, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, हीरो मोटो कार्प, सन फार्मा तथा इन्फोसिस नुकसान में रहे।

Open in App

घरेलू शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई के सूचकांक सोमवार को फिर एक बार नई ऊंचाई पर बंद हुए। निवेशक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा को मिली शानदार जीत से उत्साहित हैं। करीब 400 अंक की तेजी के बाद 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 248.57 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,683.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह सेंसेक्स का अब तक का सर्वोच्च स्तर है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 39,821.94 तथा नीचे में 39,353.16 अंक तक गया। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 80.65 अंक अर्थात 0.68 प्रतिशत उछलकर 11,924.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी का यह अब तक का सर्वोच्च बंद स्तर है।कारोबार के दौरान यह 11,957.15 से 11,812.40 अंक के दायरे में ऊपर नीचे हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील सर्वाधिक लाभ में रहा और इसमें 5.78 प्रतिशत की तेजी आयी। उसके बाद येस बैंक, एनटीपीसी, एल एंड टी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा दोनों एचडीएफसी, वेदातंता, एचयूएल, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एचसीएल, टीसीएस तथा आईटीसी 3.79 प्रतिशत तक मजबूत हुए।दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, आरआईएल, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, मारुति, बजाज आटो, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, हीरो मोटो कार्प, सन फार्मा तथा इन्फोसिस नुकसान में रहे। इनमें 2.37 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में चौतरफा तेजी रही। इसका कारण अगले एक-दो तिमाहियों में अर्थव्यवस्था के लिये बेहतर परिदृश्य की उम्मीद है।मोदी की अगुवाई में एनडीए की लोकसभा चुनावों में बेहतरीन जीत के बाद घरेलू तथा विदेशी निवेशक उत्साहित हैं। शेयर बाजारों के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,026.33 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 195.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा जबकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो