लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:39 IST

Open in App

मुंबई, 14 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को सेंसेक्स 77 अंक की बढ़त के साथ अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 76.77 अंक या 0.15 प्रतिशत के लाभ से 52,551.53 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया उच्चस्तर है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.50 अंक या 0.08 प्रतिशत के लाभ से 15,811.85 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 1.5 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, इन्फोसिस, पावरग्रिड, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर कोटक बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी, सन फार्मा, बजाज ऑटो और मारुति के शेयरों में गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे।

चीन और हांगकांग के बाजारों में अवकाश था।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे।

इस बीच, अंतराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 22 पैसे टूटकर 73.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें