लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में गिरावट तथा एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बीच मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार मामूली नुकसान के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 52.94 अंक यानी 0.10 प्रतिशत के नुकसान से 52,275.57 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11.55 अंक यानी 0.07 प्रतिशत टूटकर 15,740.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एसबीआई का शेयर एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक, पावरग्रिड तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और एचसीएल टेक के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार लगभग स्थिर बंद हुए।’’ उन्होंने कहा कि जहां वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव देखा गया, वहीं आईटी, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों से बाजार को समर्थन मिला।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की नुकसान में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.53 प्रतिशत के नुकसान से 71.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें