लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद, एचडीएफसी 2.5 प्रतिशत उछला

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:34 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर शेयर बाजारों में मंगलवार को हल्की गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में मामूली गिरावट रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 17.43 प्रतिशत यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,279.48 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.70 अंक यानी 0.09 प्रतिशत टूटकर 17,362.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 2.56 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी का शेयर रहा। इसके अलावा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहें।

दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टाटा स्टील शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, तोक्यो और हांगकांग लाभ में रहें जबकि सियोल में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत मजबूत होकर 72.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 589.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें