लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड स्तर पर बंद

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:42 IST

Open in App

मुंबई, पांच फरवरी शेयर बाजार में शुक्रवार को पांचवें दिन भी तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 117 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं करने लेकिन उदार रुख बनाये रखने के निर्णय के बाद बाजार में यह तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स एक समय 51,000 अंक के स्तर को पार कर गया था। लेकिन अंत में यह 117.34 यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,731.63 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी एक समय 15,000 अंक से ऊपर पहुंच गया था। लेकिन बाद में इसमें कुछ गिरावट आयी और अंत में यह 28.60 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,924.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैक (एसबीआई) रहा। इसें 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा कोटक बैंक, डा. रेड्डीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और एचसीएल टेक शामिल हैं।

रिलांयंस सेक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रही है मानक निफ्टी एक समय 15,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर निकल गया। हालांकि बाद में यह 15,000 के नीचे बंद हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा मोटे तौर पर आशा के अनुरूप रही। गिल्ट खाते के जरिये बांड बाजार में खुदरा निवेशकों की भागीदारी और लक्षित दीर्घकालीन रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ) के तहत सदा सुलभ आधार पर एनबीएफसी के लिये कोष की उपलब्धता जैसे कदमों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।’’

इससे पहले, भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और सरकार के उच्च स्तर पर कर्ज को प्रबंधित करने के लिये पर्याप्त नकदी के जरिये अर्थव्यवस्था को समर्थन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि शंघाई कंपोजेटि सूचकांक नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम