लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर बंद

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:36 IST

Open in App

शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 175 अंक से अधिक चढ़कर नई रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर नरम रुख के बीच टीसीएस, एल एंड टी और एचडीएफसी में तेजी से बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 175.62 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकार्ड 56,124.72 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 68.30 अंक यानी 0.41 प्रतिशत मजबूत होकर अब तक के उच्चतम स्तर 16,705.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में अल्ट्राटेक सीमेंट रहा। इसके अलावा एल एंड टी, डा. रेड्डीज, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, टीसीएस और कोटक बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और एचसीएल टेक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सियोल लाभ में रहें जबकि हांगकांग और तोक्यो में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.94 प्रतिशत मजबूत होकर 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार में उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,974.48 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारShare Market Today: हरे रंग के साथ शुरू हुआ कारोबार, TCS, बजाज फाइनेंस समेत इन कंपनियों के शेयर को मुनाफा

कारोबार10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैपिटल 72,285 करोड़ बढ़ा, जानें सबसे ज्यादा किसे हुआ फायदा

कारोबारटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेजः ब्रिटेन में 3 साल में मिलेंगी 5,000 नौकरियां, लंदन में एआई हब, डिजाइन स्टूडियो पेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?