लाइव न्यूज़ :

Sensex Market Capitalization: 128913.5 करोड़ की चपत!, टीसीएस और इन्फोसिस का सबसे बुरा हाल, देखें टॉप-10 कंपनी आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2024 17:49 IST

Sensex Market Capitalization: शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई की 13,431.54 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 7,56,717.85 करोड़ रुपये रह गई।बाजार मूल्यांकन 23,811.88 करोड़ रुपये घटकर 7,56,250.47 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मूल्यांकन 13,125.49 करोड़ रुपये घटकर 20,28,695.57 करोड़ रुपये पर आ गया।

Sensex Market Capitalization: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,28,913.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस सबसे अधिक नुकसान में रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 37,971.83 करोड़ रुपये घटकर 15,49,626.88 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान टीसीएस को ही हुआ।

इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 23,811.88 करोड़ रुपये घटकर 7,56,250.47 करोड़ रुपये पर आ गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 16,619.51 करोड़ रुपये घटकर 6,11,423.11 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की 13,431.54 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 7,56,717.85 करोड़ रुपये रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मूल्यांकन 13,125.49 करोड़ रुपये घटकर 20,28,695.57 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 11,821.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,50,389.88 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,843.75 करोड़ रुपये घटकर 8,42,176.78 करोड़ रुपये रह गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 4,288 करोड़ रुपये घटकर 6,32,862.41 करोड़ रुपये पर आ गया। इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 32,759.37 करोड़ रुपये बढ़कर 12,63,601.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 1,075.25 करोड़ रुपये बढ़कर 7,47,677.98 करोड़ रुपये रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 350.77 अंक या 0.43 प्रतिशत नीचे आया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare bazarTCSReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम