लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 323 अंक टूटा, इन्फोसिस, रिलायंस नुकसान में

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:29 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार के आखिरी घंटे में की गयी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 323 अंक से अधिक लुढ़क गया। मुख्य रूप से इन्फोसिस, रिलायंस और एचडीएफसी में नुकसान से बाजार में गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान ज्यादातर समय बढ़त में था। पर अंत में यह बिकवाली दबाव से 323.34 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,340.99 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.30 अंक यानी 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,415.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, रिलायंस, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी सर्वाधिक 2.62 प्रतिशत तक नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड शामिल हैं।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में भी गिरावट रही। अमेरिका में बांड प्रतिफल बढ़ने और अमेरिका तथा अन्य देशों के कच्चे तेल के दाम में कमी लाने के लिये उठाये गये कदमों से वैश्विक स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव से यह गिरावट आयी।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,477.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम