लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की 832 अंक की छलांग, फिर 60,000 अंक के पार

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:49 IST

Open in App

मुंबई, एक नवंबर तीन सत्रों की भारी गिरावट के बाद सोमवार को शेयर बाजारों में फिर तेजी दर्ज हुई। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों तथा सकारात्मक वृहद आर्थिक संकेतों से बाजार धारणा मजबूत हुई। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंकों की बैठकों से पहले वैश्विक बाजारों में भी तेजी का रुख था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 831.53 अंक या 1.40 प्रतिशत के लाभ के साथ 60,138.46 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258 अंक या 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,929.65 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक 7.46 प्रतिशत के लाभ में रहा। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज और एसबीआई में भी बढ़त रही।

वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख, घरेलू मोर्चे पर अनुकूल आर्थिक आंकड़ों तथा दूसरी तिमाही के बेहतर नतीजों के बीच घरेलू बाजारों में आज तेजी लौटी।’’

उन्होंने कहा कि देश का विनिर्माण पीएमआई अक्टूबर में बढ़कर 55.9 हो गया है, जो सितंबर में 53.7 था।

वृहद आर्थिक मोर्चे पर अक्टूबर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.3 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि वाहन क्षेत्र में आपूर्ति में बाधा अभी चिंता का विषय है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.79 प्रतिशत तक चढ़ गए।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में तेजी रही। चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मामूली एक पैसे की बढ़त के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में