लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 309 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,900 अंक के पार

By भाषा | Updated: November 23, 2020 09:55 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 309.36 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,191.61 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसने 44,271.15 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 83.85 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,942.90 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एनटीपीसी और टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर नकसान में कारोबार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो