लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:27 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक के शेयरों में लाभ तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से शुक्रवार को सेंसेक्स 308 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

विश्लेषकों ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 307.66 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,422.88 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.80 अंक या 0.64 प्रतिशत के लाभ से 15,435.65 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक करीब छह प्रतिशत चढ़ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में नुकसान रहा।

रिलायंस सिक्योरिटी के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना और कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। इससे स्थानीय बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गए है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी से बाजार को ताकत मिली।’’

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,000 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अब कोविड-19 संक्रमण के नए मामले दो लाख प्रतिदिन से नीचे आ गए हैं और रिकवरी की दर में भी सुधार हुआ है, जिससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.37 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें