लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी भी 17,700 के नीचे

By भाषा | Updated: October 29, 2021 10:43 IST

Open in App

मुंबई, 29 अक्टूबर विदेशी कोष के निरंतर बहिर्वाह और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक टूट गया।

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 704.22 अंक या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,280.48 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 181.70 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 17,675.55 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एचडीएफसी को लगभग चार प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों का स्थान रहा।

दूसरी ओर, टाटा स्टील, टाइटन, आईटीसी और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में चल रहे थे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,158.63 अंक या 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,984.70 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 353.70 अंक या 1.94 प्रतिशत गिरकर 17,857.25 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,818.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारो में शंघाई और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और सियोल नुकसान में चल रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें