लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरा, आईटी कंपनियों के शेयर फिसले

By भाषा | Updated: September 28, 2021 11:01 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच और इंफोसिस एवं टीसीएस जैसी शीर्ष आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयरों के घाटे में जाने के साथ सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से ज्यादा गिर गया।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 124.32 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,953.56 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 21.40 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,833.70 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एचसीएल टेक को दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एशियन पेंट्स का स्थान रहा।

दूसरी ओर, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड और एसबीआई के शेयरों को लाभ हुआ।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 29.41 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 60,077.88 के अपने रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 1.90 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 17,855.10 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने सोमवार को 594.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में शंघाई और हांगकांग मध्य सत्र के सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि टोक्यो और सियोल के शेयर बाजार नुकसान में चल रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत बढ़कर 79.44 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब