लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 283 अंक लुढ़का, निफ्टी 15,700 के नीचे बंद

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:04 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून बीएसई सेंसेक्स बुधवार को शुरूआती बढ़त को बरकरार नहीं रख सका और 283 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 282.63 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,306.08 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.80 अंक यानी 0.54 प्रतिशत टूट कर 15,686.95 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में कोटक बैंक का शेयर रहा। इसके अलावा एल एंड टी, टाटा स्टील, एचडीएफसी, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, मारुति, टाइटन, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो लाभ में रहे जबकि सोल के बाजार में गिरावट रही।

शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत मजबूत होकर 75.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब