लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,800 से नीचे

By भाषा | Updated: March 31, 2021 10:01 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 440.84 अंक या 0.88 प्रतिशत गिरकर 49,695.74 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 116.05 अंक या 0.78 प्रतिशत गिरकर 14,729.05 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की कमजोरी एचडीएफसी में आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और कोटक बैंक भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और मारुति बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,128.08 अंक या 2.30 प्रतिशत बढ़कर 50,136.58 अंक पर और निफ्टी लगभग दो सप्ताह के ऊपरी स्तर 14,845.10 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 769.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 64.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें