लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी ने भी लगाया गोता, जानें बाजार के मौजूदा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 14:05 IST

दिन चढ़ने के साथ ही गिरावट का दौर जारी रहा और दोपहर 2 बजे तक सेंसेक्स 400 अंको से ज्यादा लुढ़क गया। फिलहाल यह 36,162 अंक पर चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 959.09 करोड़ रुपये की बिकवाली की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.11 प्रतिशत बढ़कर 63.67 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।

वैश्विक बाजारों के मिश्रित संकेतों के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की सतत बिकवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर खुला। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गिरावट का दौर जारी रहा और दोपहर 2 बजे तक सेंसेक्स 400 अंको से ज्यादा लुढ़क गया। फिलहाल यह 36,162 अंक पर चल रहा है।

बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक 206.33 अंक यानी 0.56 प्रतिशत घटकर 36,357.55 अंक पर चल रहा है। जबकि निफ्टी 64.65 अंक यानी 0.60 प्रतिशत गिरकर 10,776 अंक पर चल रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 36,563.88 अंक पर और निफ्टी 10,840.65 अंक पर बंद हुआ था। 

सेंसेक्स में शामिल येस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एसबीआई, एचसीएल, टीसीएस, एलएंडटी, इंफोसिस और एक्सिस बैंक के शेयर में 4.21 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं टाटा मोटर्स, मारुति, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर और भारती एयरटेल का शेयर 1.40 प्रतिशत तक चढ़ गया।

ब्रोकरों के अनुसार, अमेरिका के फेडरल रिजर्व की संघीय मुक्त बाजार समिति के नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के फैसले के बाद भविष्य में नीतिगत दरों में और कटौती होने की उम्मीद के चलते निवेशकों के बीच सावधानी भरा रुख देखा गया। अब यह दर दो प्रतिशत से घटकर 1.75 प्रतिशत रह गयी है। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 959.09 करोड़ रुपये की बिकवाली की। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.11 प्रतिशत बढ़कर 63.67 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो