लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी 16,500 अंक से नीचे बंद हुआ

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:20 IST

Open in App

वैश्विक बाजारों की बिकवाली के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में भी गिरावट रही। टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 300 अंक लुढ़क गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 300.17 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट लेकर 55,329.32 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 118.35 अंक यानी 0.71 प्रतिशत घटकर 16,450.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक आठ प्रतिशत से ज्यादा नीचे आया। एसबीआई, डॉ रेड्डी, कोटक बैंक, सन फार्मा समेत बजाज ऑटो और एलएंडटी के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर एचयूएल, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘बिकवाली के दबाव के साथ घरेलू बाजार में काफी अस्थिरता देखी गई। एमएमसीजी कंपनियों के अलावा ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। निफ्टी में धातु से जुड़ी कंपनियों समेत रियलिटी, सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक और दवा कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।’’ अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भारी नुकसान में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.59 प्रतिशत की गिरावट लेकर 66.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम