लाइव न्यूज़ :

कोविड के बढ़ते मामलों के बीच जबर्दस्त बिकवाली से सेंसेक्स में 1,708 अंक की बड़ी गिरावट

By भाषा | Updated: April 12, 2021 16:32 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच निवेशकों की जबर्दस्त बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 1,708 अंक का गोता लगा गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 1,707.94 अंक या 3.44 प्रतिशत के नुकसान से 47,883.38 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 524.05 अंक या 3.53 प्रतिशत के नुकसान से 14,310.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक आठ प्रतिशत टूट गया। बजाज फाइनेंस, एसबीआई, ओएनजीसी, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस के शेयर भी टूट गए।

सिर्फ डा. रेड्डीज का शेयर करीब चार प्रतिशत के लाभ में रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक -प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘सोमवार को बाजार में आई गिरावट ने घरेलू शेयर बाजारों में मार्च, 2020 में आई जबर्दस्त गिरावट की याद दिला दी। देश में कोविड के मामले बढ़ने से कई राज्यों में लॉकडाउन की संभावना पैदा हो गई है, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।’’

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार और कंपनियों की आमदनी प्रभावित होने की आशंका से निवेशक जोखिम उठाने से कतरा रहे हैं। इससे निवेशकों की पूंजी करीब नौ लाख करोड़ रुपये डूब गई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। वहीं दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.31 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें