लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 257 अंक टूटा, निफ्टी 17,850 अंक के नीचे आया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:32 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 257 अंक की गिरावट आई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा से पहले वैश्विक बाजारों में नरम रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट के साथ बजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 257.14 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,771.92 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.75 अंक यानी 0.33 प्रतिशत टूटकर 17,829.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सन फार्मा सर्वाधिक नुकसान में रही। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहें।

दूसरी तरफ, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई और बजाज फाइनेंस लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार में सुधार के बाद शुरुआत अच्छी रही। लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह पाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के साथ घरेलू बाजार नीचे आए।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक निकट भविष्य में बांड खरीद कार्यक्रम में कमी की घोषणा कर सकता है। साथ ही अगर नीतिगत दर में तेजी का संकेत देता है, तो निवेशकों पर असर पड़ सकता है। तेजी से बांड खरीद कार्यक्रम में कमी का कोई भी संकेत शेयर बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इस कमजोर रुख वाली स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, जबकि जापान के निक्की में अवकाश रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.31 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें