लाइव न्यूज़ :

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 196 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के स्तर से नीचे उतरा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:43 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को वाहन और धातु के शेयरों में अंतिम क्षणों में हुई बिकवाली के कारण 196 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में निवेशकों की कमजोर धारणा से भी कारोबार प्रभावित हुआ।

कारोबारियों के मुताबिक, यूरोपीय बाजारों के नकारात्मक रुख पर खुलने से घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बना और कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर पैदा हुई आशंकाओं से उसे मजबूती मिली।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 900 अंक चढ़ गया था, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में यह सारी बढ़त गंवा बैठा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 195.71 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,064.87 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 70.75 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 17,000 के स्तर के नीचे 16,983.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा चार प्रतिशत का नुकसान टाटा स्टील को उठाना पड़ा। कोटक बैंक, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर भी लाल निशान के साथ बंद हुए।

दूसरी तरफ पावरग्रिड, टाइटन, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हांगकांग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूरोप के शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

इस बीच, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसा टूटकर 75.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 3.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को भी बिकवाल बने रहे। शेयर बाजारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई ने 3,332.21 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?