लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 938 अंक लुढ़का, निफ्टी 14,000 के स्तर से नीचे आया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:41 IST

Open in App

मुंबई, 27 जनवरी शेयर बाजारों में बुधवार को चौतरफा लिवाली से बड़ी गिरावट आयी। बीएसई सेंसेक्स जहां 938 अंक लुढ़क कर 47,500 अंक के नीचे पहुंच गया वहीं एनएसई निफ्टी मनोवैज्ञानिक स्तर 14,000 के स्तर से नीचे आ गया।

यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार नीचे आया है। सेंसेक्स 937.66 अंक यानी 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,409.93 अंक पर बंद हुआ। कुल मिलाकर चार सत्रों में 2,382.19 अंक यानी 4.78 प्रतिशत की गिरावट आयी।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271.40 अंक यानी 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,967.50 अंक पर आ गया। अबतक चार सत्रों में कुल मिलाकर यह 677.20 अंक यानी 4.62 प्रतिशत का गोता लगा चुका है।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में बड़ी गिरावट आयी, उनमें एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, डा. रेड्डीज, एचडीएफसी और एशियन पेंट शामिल हैं।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में जबकि 6 लाभ में रहे।

विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों ने वायदा एवं विकल्प खंडों में सौदों के निपटान और अगले सप्ताह पेश होने वाले बजट से पहले मुनाफावसूली को तरजीह दी।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी निवेशकों ने शुद्ध आधार पर सोमवार को 765.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। वाल स्ट्रीट के रिकार्ड स्तर से नीचे आने के बाद निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 72.92 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें