लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव बढ़ने से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक गिरा

By भाषा | Updated: August 2, 2019 11:03 IST

चीन के सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की अमेरिका की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूट गया।

Open in App

चीन के सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की अमेरिका की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूट गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली के बीच अमेरिका और चीन के व्यापारिक तनाव बढ़ने से बाजार की धारणा पर असर पड़ा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान 333.32 अंक यानी 0.90 प्रतिशत गिरकर 36,685 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 105.15 अंक यानी 0.96 प्रतिशत लुढ़ककर 10,874.85 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प सर्वाधिक 2.78 प्रतिशत की गिरावट में रही। इसके अलावा वेदांता, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और टाटा स्टील भी गिरावट में रहीं।

हालांकि भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इंफोसिस के शेयर मजबूती में रहे। इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 462.80 अंक यानी 1.23 प्रतिशत तथा निफ्टी 138 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की गिरावट में रहा था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के 300 अरब डॉलर के सामानों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि नया शुल्क एक सितंबर से प्रभावी होगा।

इस बीच, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,056.55 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, हांग कांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी कारोबार के दौरान गिरावट में चल रहा था। अमेरिका का वाल स्ट्रीट भी बृहस्पतिवार को गिरावट में रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?