लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में 227 अंको की गिरावट, फेडरल रिजर्व के नतीजों पर बाजार की नजर

By भाषा | Updated: September 19, 2019 10:31 IST

गुरुवार (19 सितंबर) को सेंसेक्स 227 अंको की बढ़ोत्तरी के साथ खुला और फिलहाल 36,335 अंको पर चल रहा है।

Open in App

कच्चे तेल में नरमी और रुपये की मजबूती से निवेशकों का भरोसा बढ़ने से घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को थमी मंदी गुरुवार को फिर बढ़ गई। गुरुवार (19 सितंबर) को सेंसेक्स 227 अंको की बढ़ोत्तरी के साथ खुला और फिलहाल 36,335 अंको पर चल रहा है।

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री अब्दुल अजीज बिन सलमान ने कहा कि उनकी तेल शोधन इकाइयों पर ड्रोन हमले के बाद कच्चे तेल उत्पादन मे हुये नुकसान का आधे से ज्यादा हिस्सा बहाल कर लिया गया है। इस खबर के बाद कच्चे तेल की चढ़ती कीमतों में नरमी आई और शेयर बाजारों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि निशाना बनाए गए संयंत्रों की उत्पादन क्षमता को सितंबर अंत तक पूरी तरह से बहाल कर लिया जाएगा।

कारोबारियों ने कहा कि बाजार प्रतिभागी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील , वेदांता, एसबीआई, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और पावरग्रिड में रही। इन शेयरों में 3.95 प्रतिशत तक की तेजी आई। वहीं, दूसरी ओर ओएनजीसी , येस बैंक , भारती एयरटेल , एचडीएफसी बैंक , सन फार्मा और मारुति के शेयर 2.08 प्रतिशत तक गिर गए। 

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा , "सऊदी अरब का कच्चा तेल उत्पादन तेजी से बहाल होने के संकेतों के बीच तेल कीमतों में स्थिरता से शेयर बाजार ने मामूली तेजी के साथ सीमित दायरे में कारोबार किया।" उन्होंने कहा , "वाहन कंपनियों के शेयर सीमित दायरे में रहे। कर संग्रह में कमी और राजकोषीय लक्ष्य हासिल करने की चिंता को देखते हुये वाहन क्षेत्र को जीएसटी दर में कटौती मिलने की संभावना नहीं है।" 

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.95 प्रतिशत गिरकर 63.94 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता अमेरिकी चुनाव के पहले या तुरंत बाद होने की संभावना है। इससे वैश्विक बाजार में तेजी का रुख रहा। एशियाई बाजारों में , शंघाई कंपोजिट सूचकांक , हेंगसेंग , निक्की और कॉस्पी में मिला-जुला रुख रहा। यूरोप में शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित