लाइव न्यूज़ :

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 500 और निफ्टी 150 अंक गिरे

By भाषा | Updated: September 24, 2018 13:36 IST

एशियाई बाजारों में, सार्वजनिक अवकाश के चलते जापान और चीन के बाजार बंद रहे जबकि हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक 1.29 प्रतिशत गिरा।

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर: एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, रीयल्टी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक गिरा था। लेकिन दोपहर तक यह गिरावट जारी रही। दोपहर एक बजे तक सेंसेक्स 500 अंक नीचे गिर गया। रुपये की गिरावट ने भी निवेशकों के रुख को प्रभावित किया।

इससे पहले बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 36,924.72 अंक पर खुला। हालांकि जल्दी ही 210.22 अंक यानी 0.57 प्रतिशत लुढ़क कर 36,631.38 अंक पर आ गया। पिछले चार कारोबार दिवस में सेंसेक्स 1,249.04 अंक गिरा था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 65.50 अंक यानी 0.59 प्रतिशत गिरकर 11,077.60 अंक पर रहा। लोकिन दोहपर तक यह गिरावट 150 अंक से भी ज्यादा पहुंच गई।

ब्रोकरों ने कहा कि रुपये में कमजोरी और उत्साहजनक कदम के अभाव के साथ कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बाजार कमजोर बना रहा। कच्चा तेल फिर से 79 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, रुपया आज शुरुआती कारोबार में 29 पैसे गिरकर 72.49 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 760.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 497.03 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में, सार्वजनिक अवकाश के चलते जापान और चीन के बाजार बंद रहे जबकि हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक 1.29 प्रतिशत गिरा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल सूचकांक शुक्रवार को 0.32 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ।

 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?