लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स पहली बार 53,000 अंक के पार, टाटा स्टील चार प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:20 IST

Open in App

मुंबई, सात जुलाई बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 194 अंक उछलकर पहली बार 53,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। मानक सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 193.58 अंक यानी 0.37 प्रतिशत उछलकर रिकार्ड ऊंचाई 53,054.76 पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.40 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ अपने सर्वोच्च स्तर 15,879.65 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाटा स्टील का शेयर रहा। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और सन फार्मा में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ टाइटन, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा समेत अन्य शेयर नुकसान में रहें।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन के अनुसार, ‘‘दोपहर के कारोबार में धातु शेयरों की अगुवाई में बाजार में तेजी लौटी। मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर भी निवेशकों में रुचि है क्योंकि निजी क्षेत्र के छोटे बैंकों में तेज गतिविधियां देखने को मिली।’’

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सियोल और तोक्यो नुकसान में रहे जबकि शंघाई में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक 1.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई