लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स पहली बार 49,000 के पार; आईटी, वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:51 IST

Open in App

मुंबई, 11 जनवरी शेयर बाजारों में सोमवार को भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार दूसरे कारोबारी दिन नई रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कंपनियों के बेहतर तिमाही वित्तीय परिणाम से उत्साहित निवेशकों ने आईटी, वित्त और वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली की।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 486.81 अंक यानी एक प्रतिशत बढ़कर पहली बार 49 हजार के ऊपर 49,269.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 49,303.79 अंक के उच्चतम स्तर तक भी चला गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.50 अंक यानी 0.96 प्रतिशत उछलकर 14,484.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 14,498.20 अंक का स्तर भी छुआ।

बाजार में तेजी आईटी कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में आयी। शुक्रवार को टीसीएस ने दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 7.2 प्रतिशत उछलकर 8,701 करोड़ रुपये रहने की सूचना दी। साथ ही 2021-22 में आय दहाई अंक में बढ़ने का अनुमान जताया।

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक में सर्वाधिक 6.09 प्रतिशत का लाभ हुआ। इसके अलावा इन्फोसिस, एचडीएफसी, बजाज ऑटो, मारुति, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एल एंड टी, कोटक बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शामिल हैं। इनमें 1.92 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों पर तेजड़िये हावी रहे और दोनों मानक सूचकांक नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुए। टीसीएस और डी-मार्ट के बेहतर तिमाही वित्तीय परिणाम से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 मामलों में बेहतर सुधार होने तथा 16 जनवरी से टीकाकरण प्रक्रिया शुरू किये जाने की घोषणा से बजार के लिये लिये स्थिति संतोषजनक बनी है। पुन: कपनियों की आय के साथ प्रमुख आर्थिक आंकड़े बेहतर रहने की उम्मीद से बाजार निकट भविष्य में नई ऊंचाई छू सकता है।’’

मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति, केंद्रीय बैंकों के रुख और डॉलर के कमजोर होने के साथ एफपीआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) निवेश आगे भी जारी रह सकता है। साथ ही बजट में वृद्धि को गति देने वाले उपायों की उम्मीद से बाजार में बजट से पहले तेजी देखने को मिल सकती है।

इस बीच, शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गत सप्ताहांत शुक्रवार को 6,029.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख शेयर बजारों में शुरूआती कारोबर में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 73.40 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें