लाइव न्यूज़ :

RBI आखिरी मौद्रिक नीति मार्केट को नहीं आई रास, सेंसेक्स 723 अंक टूटा, निफ्टी 21,717 पर

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2024 16:22 IST

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50, दोनों ही एक फीसदी से अधिक टूट गए। आज RBI ने इस वित्त वर्ष की आखिरी मौद्रिक नीति पेश की, जो मार्केट को पॉजिटिव सपोर्ट देने में नाकाम रही।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने इस वित्त वर्ष की आखिरी मौद्रिक नीति पेश की, जो मार्केट को पॉजिटिव सपोर्ट देने में नाकाम रही रेपो रेट अपरिवर्तित रखने के बाद सेंसेक्स आज जहां 723 अंक टूटा तो निफ्टी 21,717 पर पहुंचाघरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50, दोनों ही एक फीसदी से अधिक टूट गए

Share Bazar: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट अपरिवर्तित रखने के बाद सेंसेक्स आज जहां 723 अंक टूटा तो निफ्टी 21,717 पर पहुंचा। दरअसल, आज शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद आज मार्केट में गोता लगाना शुरू किया तो यह संभल नहीं पाया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50, दोनों ही एक फीसदी से अधिक टूट गए। आज आरबीआई ने इस वित्त वर्ष की आखिरी मौद्रिक नीति पेश की, जो मार्केट को पॉजिटिव सपोर्ट देने में नाकाम रही।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा घोषित द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें इस प्रकार हैं: * नीतिगत दर या रेपो दर 6.5 प्रतिशत पर बरकरार। * वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो चालू वित्त वर्ष के 7.3 प्रतिशत के अनुमान से कम है। * चालू वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति औसतन 5.4 प्रतिशत रहेगी। 2024-25 में यह घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ जाएगी। * ब्याज दरों में कटौती का लाभ अभी पूरी तरह उपभोक्ताओं को नहीं मिली है। * मौजूदा आर्थिक गति अगले वित्त वर्ष में भी बरकरार रहेगी। * रबी बुवाई में सुधार, विनिर्माण क्षेत्र में निरंतर लाभप्रदता, 2024-25 में आर्थिक गतिविधि का समर्थन करने के लिए सेवाएं मजबूत। * निवेश चक्र गति पकड़ रहा है, निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय में सुधार के संकेत। * भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, निरंतर वृद्धि पथ पर आत्मविश्वास से प्रगति कर रही है। * सरकार राजकोषीय के सुदृढ़ीकरण पथ पर कायम है; घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत। * खाद्य पदार्थों की कीमतों में अनिश्चितता का मुख्य मुद्रास्फीति पर प्रभाव जारी है। * भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से आपूर्ति शृंखला पर असर पड़ रहा है, जिससे जिंस की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। * विदेशी मुद्रा भंडार 622.5 अरब अमेरिकी डॉलर; विदेशी दायित्वों को पूरा करने के लिए संतोषजनक। * घरेलू वित्तीय प्रणाली स्वस्थ ‘बही-खाते’ के साथ मजबूत बनी हुई है। * विनियमित संस्थाओं को अनुपालन, उपभोक्ता हित संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। * आरबीआई खराब या सीमित इंटरनेट संपर्क वाले क्षेत्रों में लेनदेन के लिए ‘सीबीडीसी-रिटेल’ में एक ऑफलाइन कार्यक्षमता शुरू करेगा। * चालू वित्त वर्ष में भारतीय रुपये की विनिमय दर काफी स्थिर रही। * मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली बैठक तीन से पांच अप्रैल को होगी।

पीटीआई भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)RBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित