लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में कॉरपोरेट टैक्स में कटौती का जश्न जारी, रिकॉर्ड 1100 अंको की छलांग से खुला सेंसेक्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2019 09:33 IST

शेयर बाजार में कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का जश्न जारी है। सेंक्सस रेकॉर्ड 1111.21 (2.92%) अंकों के छलांग के साथ 39,125.83 पर खुला, निफ्टी 268 (2.79%) अंक उछल 11,542.70 पर खुला।

Open in App
ठळक मुद्दे सेंक्सस रेकॉर्ड 1111.21 (2.92%) अंकों के छलांग के साथ 39,125.83 पर खुला। निफ्टी 268 (2.79%) अंक उछल 11,542.70 पर खुला।

शेयर बाजार में कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का जश्न जारी है। सेंक्सस रेकॉर्ड 1111.21 (2.92%) अंकों के छलांग के साथ 39,125.83 पर खुला। निफ्टी 268 (2.79%) अंक उछल 11,542.70 पर खुला। गौरतलब है कि शुक्रवार को  निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घरेलू कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स को घटाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री की घोषणा के बाद शेयर बाजार में जश्न शुरू हो गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के नए उपायों की घोषणा करने से शुक्रवार को बीएसई के सेंसेक्स ने 1,921 अंक की लंबी छलाग लगाई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर वाला सेंसेक्स 1,921.15 अंक यानी 5.32 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 38,014.62 अंक पर बंद हुआ। यह एक दशक में सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है।

इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 569.40 अंक यानी 5.32 प्रतिशत उछलकर 11,274.20 अंक पर बंद हुआ। सरकार की ओर से कॉरपोरेट कर की प्रभावी दरों को लगभग 10 प्रतिशत घटाकर 25.17 प्रतिशत करने की घोषणा के बाद में घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आया।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार प्रतिभूति लेन - देन कर के दायरे में आने वाली कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुए पूंजीगत लाभ पर बढ़ी हुई दर से अधिभार नहीं लगाएगी। इसके साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर डेरिवेटिव समेत प्रतिभूतियों की बिक्री से होने वाले पूंजीगत लाभ पर बढ़ी हुई दर से लगाया गया अधिभार अब नहीं लगेगा।

सीतारमण ने सूचीबद्ध कंपनियों को राहत देते हुए कहा कि जिन कंपनियों ने पांच जुलाई से पहले शेयरों की पुनर्खरीद की घोषणा की है , उन्हें उसके लिये कर नहीं देना होगा। इन घोषणाओं के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में एक दशक में सबसे बड़ी एकदिवसीय वृद्धि दर्ज की गई।

सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी हीरो मोटोकॉर्प , मारुति , इडसइंड बैंक , बजाज फाइनेंस , एसबीआई , महिंद्रा एंड महिंद्रा , एचडीएफसी बैंक , हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलएंडटी में रही। इन कंपनियों के शेयर 12.52 प्रतिशत तक बढ़े। वहीं , दूसरी ओर पावरग्रिड , इंफोसिस , टीसीएस , एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयर 2.39 प्रतिशत तक गिरे।

वित्त मंत्री की घोषणा के बाद रुपया में 29 पैसे उछलकर 71.04 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों में , शंघाई कंपोजिट सूचकांक , निक्की , कोस्पी में तेजी का दौर रहा जबकि हेंगसेंग में गिरावट रही। यूरोप में शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत