लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़कर 62 हजार के पार, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: October 19, 2021 10:12 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 400 अंक चढ़कर 62,000 अंक के पार पहुंच गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक ने 62,159.78 के सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 357.88 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 62,123.47 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 101.05 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 18,578.10 पर पहुंच गया। सूचकांक ने शुरुआती सौदों में 18,604.45 के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त एलएंडटी में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचयूएल, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, पावरग्रिड और कोटक बैंक में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 459.64 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 61,765.59 के स्तर पर और निफ्टी 138.50 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 18,477.05 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 512.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.05 फीसदी गिरकर 84.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?