लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,700 से नीचे फिसला

By भाषा | Updated: June 17, 2021 10:10 IST

Open in App

मुंबई, 17 जून वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 302.80 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 52,199.18 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 93.70 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,673.85 आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा पावरग्रिड, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक लाभ पाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 271.07 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,501.98 पर और निफ्टी 101.70 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,767.55 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 870.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 73.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल