लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 18,000 के नीचे

By भाषा | Updated: November 11, 2021 10:51 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर नकारात्मक रुख, विदेशी कोष की निरंतर निकासी और एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक एवं इंफोसिस के शेयरों के घाटे में चलने के साथ सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से ज्यादा टूट गया।

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 303.07 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,049.75 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 102.60 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 17,914.60 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा लगभग दो प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष पर रही। इसके बाद एचडीएफसी, एसबीआई, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

दूसरी ओर, टाइटन, टाटा स्टील, एलएंडटी, भारती एयरटेल और मारुति के शेयर लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 80.63 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,352.82 पर और निफ्टी 27.05 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 18,017.20 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 469.50 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग और सियोल के शेयर मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और टोक्यो लाभ में चल रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत उछलकर 82.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें