लाइव न्यूज़ :

वित्तमंत्री की घोषणाओं के बाद सेंसेक्स में 1800 अंकों की ऐतिहासिक तेजी, रुपये ने भी लगाई बड़ी छलांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2019 11:43 IST

निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घरेलू कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स को घटाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने यह घोषणा जीएसटी काउंसिल की गोवा में आज होने वाली अहम बैठक से ठीक पहले की है।

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्पतिवार को सेंसेक्स 470.41 अंक यानी 1.29 प्रतिशत तथा निफ्टी 135.85 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1273 अंकों की तेजी के साथ 37,369 अंक पर चल रहा है।

मजबूत घरेलू एवं वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में तेजी से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक की बढ़त में खुला। लेकिन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के कॉर्पोरेट टैक्स घटाने की घोषणा के बाद सेंसेक्स में 1800 अंको का उछाल आया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इस तेजी के साथ 37,967 अंक पर चल रहा है।

इसी तरह एनएसई के निफ्टी भी भारी उछाल देखने को मिला है। 500 अंकों की बढ़ोतरी के साथ यह 11,556 अंक पर चल रहा है। अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की वित्तमंत्री की घोषणा से रुपया 66 पैसे उछलकर 70.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। आम बजट पेश करने के बाद पहली बार बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है।

निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घरेलू कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स को घटाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने यह घोषणा जीएसटी काउंसिल की गोवा में आज होने वाली अहम बैठक से ठीक पहले की है।

जरूर पढ़ेंः- निर्मला सीतारमण का घरेलू कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स घटाने का ऐलान, सेंसेक्स में बड़ी उछाल

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 470.41 अंक यानी 1.29 प्रतिशत तथा निफ्टी 135.85 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो और इंडसइंड बैंक 2.22 प्रतिशत की तेजी में चल रही थीं। 

विशेषज्ञों के अनुसार, रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर घटाने तथा अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिये सरकार के द्वारा घोषणाओं की उम्मीद में निवेशकों में उत्साह रहा। बाजार की निगाहें जीएसटी परिषद की बैठक पर भी लगी हुई हैं। वैश्विक बाजारों में तेजी देखने को मिली। एशियाई बाजार कारोबार के दौरान बढ़त में चल रहे थे।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित